चंडीगढ़ से मुंबई जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग- मचा हड़कंप

चंडीगढ़ से मुंबई जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग- मचा हड़कंप
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। चंडीगढ़ से चलकर यात्रियों को लेकर मुंबई जा रहे विमान की तकनीकी खराबी के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान में खराबी आने का पता चलते ही यात्रियों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जा रहे विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है । बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से चलकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जा रहे विमान में अचानक आई खराब तकनीकी खराबी के चलते प्रबंधन को यह कदम उठाना पड़ा है।

जयपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग किए जाने और विमान में तकनीकी खराबी आने का पता चलते विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों में खलबली सी मच गई। विमान के क्रू स्टाफ ने तसल्ली देते हुए यात्रियों को दहशत से मुक्त कराया।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top