शिव बारात में दौड़े करंट ने मचाया कोहराम-14 बच्चे झुलसे

शिव बारात में दौड़े करंट ने मचाया कोहराम-14 बच्चे झुलसे

कोटा। महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली जा रही शिव बारात में दौड़े करंट ने जमकर कोहराम मचाया है। करंट की चपेट में आकर जख्मी हुए दर्जन भर से अधिक बच्चों को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर होना बताई जा रही है।

शुक्रवार को राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात के तौर पर जुलूस निकाला जा रहा था। जिस समय शिव बारात कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास से होकर गुजर रही थी उसी समय दौड़े करंट की चपेट में दर्जन भर से अधिक बच्चे आ गए।

करंट की चपेट में जाकर झुलसे 14 बच्चों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कराए गए कई बच्चों के हाथ पैर बुरी तरह से झुलसे होना बताए गए हैं। सभी का तुरंत इलाज शुरू किया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तुरंत अस्पताल में पहुंचे और घायल हुए बच्चों का हाल जानने के बाद कहा कि सभी बच्चे स्वस्थ रहें, इसके लिए डॉक्टरों की टीम को लगाया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर होना बताई गई है।

epmty
epmty
Top