आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

नई दिल्ली। झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के आठ पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी।

राज्य के गृह विभाग से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर को एडीजी अभियान बनाया गया है। धनबाद के एसएसपी असीम विक्रांत मिंज को स्थानांतरित करते हुए डीआईजी कोल्हान , गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह को डीआईजी हजारीबाग और डीआईजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह को स्थानांतरित करते हुए डीआईजी रांची बनाया गया है।

डीआईजी रेल शैलेंद्र कुमार सिन्हा को डीआईजी एसीबी, डीआईजी बजट पटेल मयूर कन्हैयालाल को डीआईजी बोकारो, पलामू के एसपी संजीव कुमार को एसएसपी धनबाद और एसीबी के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top