गिरते तापमान के बीच लोगों को गर्म रखने की कवायद- सडकों पर लगे हीटर

गिरते तापमान के बीच लोगों को गर्म रखने की कवायद- सडकों पर लगे हीटर
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

अयोध्या। दिनों दिन गिर रहे तापमान के बीच लोगों को खुद को गर्म रहने में हो रही दिक्कत को देखते हुए नगर निगम की ओर से सड़कों पर हीटर लगवाए गए हैं। अलग-अलग स्थानों पर लोग इन हीटरों के सहारे अब ठंड से बचने के प्रयास कर रहे हैं।

भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले नगर निगम की ओर से अयोध्या में अलग-अलग स्थानों पर लोगों की उष्मा बरकरार रखने के लिए हीटर लगवाए गए हैं। कई स्थानों पर लगवाएं गये यह इंफ्रारेड आउटडोर हीटर लोगों की गर्मी बरकरार रखने में मदद कर रहे हैं।

अयोध्या में जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है, वही नगर निगम की ओर से रामनगरी के विभिन्न स्थानों पर हीटर लगवाने को बेहद सराहनीय कदम बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राम जन्म तीर्थ स्थलीय क्षेत्र में जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है, वही मौसम के बिगड़े मिजाज ने लोगों की उष्मा को कम करके रख दिया है। ऐसे हालातो में नगर निगम की ओर से लगवाए गए यह हीटर सर्दी से बचने का सहारा बन रहे हैं।

रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए लगवाए गए इन हीटरों से स्थानीय लोगों को भी खुद को गर्म रखने में मदद मिलेगी। केवल श्रद्धालु ही नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए तैनात की गई पुलिस को भी इन हीटरों से काफी सुविधा होगी।

epmty
epmty
Top