शिक्षा मंत्री CORONA की चपेट में, रिम्स में भर्ती

शिक्षा मंत्री CORONA की चपेट में, रिम्स में भर्ती

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को रविवार को सर्दी, और हल्के बुखार की समस्या के बाद कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट में जगरनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें बोकारो से रांची लाकर राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के ट्रामा सेंटर में बनाए गए कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।

जगरनाथ महतो ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट कर दिया और कहा, "प्रिय साथियो, मेरे कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिसके इलाज के लिए मैं रिम्स में भर्ती हुआ हूं। पिछले दिनों जो भी साथी एवं परिचित मेरे संपर्क में आए थे, उनसे अपील है कि वे सभी अपना कोरोना जांच जरूर करवा लें।

"वहीं, रिम्स के कोविड सेंटर में भर्ती श्री महतो का इलाज कोरोना टास्क फोर्स के चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

वार्ता

epmty
epmty
Top