ई-रिक्शा की चार्जिंग ले गई एक व्यक्ति की जान- 3 बच्चे बुरी तरह झुलसे

ई-रिक्शा की चार्जिंग ले गई एक व्यक्ति की जान- 3 बच्चे बुरी तरह झुलसे

बिजनौर। ई रिक्शा की चार्जिंग एक व्यक्ति की जान को अपने साथ लेकर चली गई है। इस हादसे में बुरी तरह से झुलसे तीन बच्चों को गंभीर हालत के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा ई-रिक्शा चार्ज करते समय आग लगने से हुआ है।

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में रहने वाला मुनव्वर इसी महीने की 7 मार्च को अपनी ई-रिक्शा को चार्ज कर रहा था। इसी दौरान ई रिक्शा में आग लग गई। आग की चपेट में आकर रिक्शा चालक मुनव्वर के अलावा उसकी 17 वर्षीय बेटी इकरा, 10 वर्षीय अनस, 10 वर्षीय अहमद बुरी तरह से झुलस गए।

मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आज के ऊपर काबू पाया और घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मुनव्वर एवं उसके एक बेटे को गंभीर हालत के चलते राजधानी दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की सवेरे मुनव्वर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घर के मुखिया की मौत से परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है।

epmty
epmty
Top