DSP की कोरोना से मौत

DSP की कोरोना से मौत

लुधियाना। पंजाब की लुधियाना केन्द्रीय जेल में तैनात डीएसपी हरजिंदर सिंह की इलाज के दौरान आज मृत्यु हो गयी।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर उनके इलाज का भरोसा दिया था, उसके बावजूद लचर सरकारी व्यवस्था के परिणाम स्वरूप डीएसपी हरजिंदर सिंह को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उनकी आज दोपहर एसपीएस अस्पताल में मृत्यु हो गई। कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती सिंह के फेफड़े संक्रमण के चलते खराब हो गए थे जिन्हें बदलने के लिए इलाज पर काफी खर्च आना था।

एसपीएस अस्पताल के पीआरओ लखबीर सिंह बद्दोवाल ने बताया कि जेल में तैनात डीएसपी हरजिंदर सिंह को गत 6 अप्रैल को अस्पताल में कोरोना संक्रमण की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी कोविड रिपोर्ट तो नेगेटिव आ गई, लेकिन संक्रमण के चलते फेफड़े खराब हो गए थे। जिनके इलाज पर लाखों रुपए खर्च आने थे।

उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री को अपील करती एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसके बाद सीएम ने इलाज का भरोसा दिया था व ट्वीट किया था। सरकार द्वारा डॉक्टरों का पैनल भी गठित किया गया था। लेकिन सरकारी व्यवस्था में देरी के चलते इलाज समय पर नहीं हो सका।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के पैनल द्वारा जो भी दस्तावेज मांगे गए अस्पताल ने उन्हें मुहैया करवाए। लेकिन इस दौरान बहुत देरी हो गई और आखिरकार डीएसपी हरजिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top