दीपावली मिलन समारोह- भजनों से बांधा कार्यक्रम का समां

दीपावली मिलन समारोह- भजनों से बांधा कार्यक्रम का समां

मुजफ्फरनगर। न्यू दावत पार्टी हॉल, आदर्श कॉलोनी, लिंक रोड, मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन शाखा द्वारा नवंबर माह की पारिवारिक सभा का आयोजन दीपावली मिलन समारोह के रूप में 6 नवंबर 2023 को धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि अचिन कंसल प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी दिव्यांग सहायता एवं पुनर्वास, हर्षवर्धन जैन प्रांतीय सचिव सेवा व शाखा संरक्षक, संजय मिश्रा व्यापारी नेता, अशोक कुमार सिंघल प्रांतीय चेयरमैन सर्व शिक्षा अभियान द्वारा भारत माता, विवेकानंद व डॉ० सूरज प्रकाश की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।

इसके पश्चात सभी सदस्यों ने वंदे मातरम का सामूहिक गान किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ नव्या सिंघल के गणेश वंदना पर भव्य नृत्य से हुआ। कार्यक्रम में हर्षवर्धन जैन प्रांतीय सचिव सेवा व शाखा संरक्षक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रेष्ठ आचरण करने वाले धर्म का पालन करने वाले राघव का कुल आज तक अस्तित्व में है और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने वाले रावण के कुल का अंत वही उसके अत्याचारों के अंत के साथ ही हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिन कंसल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रहित की सरकार चुनने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सभी को जागरूक किया जाना चाहिए जिससे कि भारत जैसे राष्ट्र को विश्व में पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करने में सहायक हो।

कार्यक्रम में डॉ ऋतु ने श्रीराम स्रोत, डॉव अंजली गर्ग, सुनीता शर्मा ने भावपूर्ण व मनोहर भजनों से कार्यक्रम का समा बांध दिया। अनुकृति गुप्ता, डॉ रश्मि विनायक, मोहनलाल गर्ग ने मनमोहन कविता सुनाई।


कार्यक्रम में रेशु गुप्ता ने मां पर गीत सुनाया और अन्य की कई गीत व भजन सुनाए। डॉव बृजेश अत्रेय ने तथा डॉव अंजली गर्ग ने गीत गाए। रामायण प्रश्नोत्तरी शाखा कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता ने कराई जिसमें विजेताओं को शाखा की ओर से चॉकलेट गिफ्ट की गई।


कार्यक्रम में विनय गर्ग, नीरज सिंघल, पुरुषोत्तम दास सिंघल, राजकुमार गुप्ता, डॉ० राहुल कुशवाहा, राजकुमार गर्ग, ओ डी शर्मा, पवन गोयल, अमित शर्मा, राजकुमार गुप्ता, भरत शर्मा, विपिन चौधरी, हेमंत कुमार बिश्नोई, आरवकेव सैनी, बृजमोहन शर्मा, इं वीके गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा, डॉव राहुल कुशवाहा, मनोज कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सुन्दर संचालन शाखा सदस्य डॉव अंजली गर्ग ने किया। शाखा की ओर से सभी सदस्यों को दीपावली की उपहार भेंट किए। हर्षवर्धन जैन शाखा संरक्षक, अध्यक्ष मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता सचिव व नवनीत कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को भेंट देकर सम्मानित किया तथा सभी का आभार प्रकट किया। स्वादिष्ट भोजन के लिए सभी को आमंत्रित किया। सभा का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ।

epmty
epmty
Top