दिल्ली में लाॅकडाउन की चर्चा जोरों पर- जानें लगेगा या नहीं

दिल्ली में लाॅकडाउन की चर्चा जोरों पर- जानें लगेगा या नहीं

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच लाॅक डाउन लगाने की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी अफवाहों का दौर जारी है। राजधानी में लाॅकडाउन को लेकर लोगों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने इस मामले में कहा है कि फिलहाल दिल्ली में लाॅकडाउन लगाने की कोई भी संभावना नहीं है।

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कई स्थानों पर लाॅकडाउन लगाया जा चुका है। इसी बीच दिल्ली में लाॅकडाउन को लेकर काफी अफवाहें लोगों के बीच थीं, जिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन समस्या का समाधान नहीं है। हां, इतना जरूर है कि पार्क, सड़क जैसे अन्य स्थानों पर इकट्ठा होकर होली खेलने की मनाही जरूरी है। दिल्ली में पहले लॉकडाउन करके देखा गया था, उसके पीछे एक तर्क था। उस समय किसी को नहीं पता था कि ये वायरस कैसे फैलता है। अब हालात दूसरे हैं। उस दौरान कहा गया था कि संक्रमित होने से लेकर संक्रमण समाप्त होने तक 14 दिन का सायकल है। तब विशेषज्ञों का कहना था कि अगर 21 दिनों के लिए सभी एक्टिविटी को लॉक कर दें तो वायरस फैलना बन्द हो जाएगा। वहीं, हालात को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ता गया, लेकिन कोरोना समाप्त नहीं हुआ। ऐसे में लॉकडाउन कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कोई समाधान नहीं है। इसलिए लाॅकडाउन लगाने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।







epmty
epmty
Top