DIOS ने कई कॉलेजों को औचक निरीक्षण कर जाना हाल- दिये निर्देश

DIOS ने कई कॉलेजों को औचक निरीक्षण कर जाना हाल- दिये निर्देश

मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा महर्षि दयानन्द इण्टर कॉलेज दूधाहेडी मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय मे प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। विद्यालय में कार्यरत एक प्रधानाचार्य सहित 6 शिक्षक कार्यरत है किन्तु कार्यरत छात्रों के सापेक्ष विद्यालय मे छात्रों की संख्या न्यून पाये जाने तथा विद्यालय साफ-सफाई का स्तर ठीक नही पाये जाने एवं शिक्षक डायरी नियमानुसार नही बनाये जाने पर प्रधानाचार्य को छात्रों की संख्या बढाये जाने तथा विद्यालय मे साफ सफाई को तत्काल ठीक कराये जाने एवं प्रतिदिन शिक्षको की डायरी का अवलोकन करने हेतु निर्देशित किया गया एवं विद्यालय मे छात्रों के पठन पाठन का स्तर सही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा प्रातः 10ः00 सरशादी लाल इण्टर कालेज मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य उपस्थित पाये गये दो अध्यापक आकस्मिक अवकाश जिनका अवकाश ऑनलाइन चढाया गया था। छात्रो की उपस्थिति सही पायी गयी विद्यालय में साफ सफाई का स्तर ठीक पाया गया तथा शैक्षिक कैलेण्डर के अनुसार पठन पाठन होता पाया गया शिक्षको की शिक्षक डायरी का अवलोकन किया गया जो नियमानुसार बनायी गयी थी तथा प्रधानाचार्य द्वारा अवलोकित किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा प्रातः 10ः25 बजे श्री अरविन्द इण्टर कालेज पुरा मु0नगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। विद्यालय मे छात्रो की उपस्थित ठीक पायी गयी। विद्यालय के द्वारा विद्यालय के एक भाग मे पेंटिग आदि का कार्य तथा छात्रों के सहयोग से पौधा-रोपण किया गया जिसका अवलोकन किया तथा उनके इस कार्य को सराहा गया।


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा प्रातः 10ः55 बजे राजकीय हाई स्कूल पुरबालियान मु0नगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय मे छात्रों की उपस्थित न्यून पाये जाने तथा शिक्षा का स्तर ठीक नही पाये जाने तथा प्रधानाचार्य एवं अध्यापको को शिक्षक डायरी एवं शैक्षिक पंचाग के सम्बन्ध मे कोई भी जानकारी न होना तथा कोई भी स्पष्ट उत्तर नही दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनित कुमार व अन्य अध्यापको को आदेशित किया गया कि अगले सप्ताह फिर से निरीक्षण किया जायेगा यदि निरीक्षण के समय समस्त व्यवस्था ठीक नही पायी गयी तो पूर्ण स्टाफ के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

Next Story
epmty
epmty
Top