अखिलेश से मुलाकात कर डायल 112 की कर्मचारियों ने किया धरना खत्म

अखिलेश से मुलाकात कर डायल 112 की कर्मचारियों ने किया धरना खत्म

लखनऊ। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डायल 112 पर कॉल रिसीव करने वाली लड़कियों का धरना सपा मुखिया अखिलेश यादव से बातचीत के बाद समाप्त हो गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस की डायल 112 सेवा में कॉल अटेंड करने वाली महिला कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दिनों से लखनऊ के इको गार्डन में धरना दे रही थी। इसी बीच समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला पहले इन महिला कर्मचारियों के समर्थन में इको गार्डन पहुंची थी। उसके बाद कल दिवाली के दिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने डायल 112 में काम करने वाली लड़कियों को अपने आवास पर बुलाया तथा दिवाली के मौके पर धरना समाप्त करने को कहा। अखिलेश यादव से बातचीत के बाद इन महिला कर्मचारियों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।

महिला कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन समाप्त करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया और लिखा कि इस बार हमने अपने घर पर डायल 100 की संघर्षरत बहनों के साथ एक परिवार की तरह दिवाली मनाई और उन्हें आश्वस्त किया कि सपा डायल 100 की बहनों के संघर्ष की आवाज बनेगी। साथ ही इस संवेदनात्मक संकल्प के दीप जलाएं कि उनके साथ बिना किसी दुर्भावना के सच्चा न्याय सुनिश्चित हो। अखिलेश यादव ने आगे लिखा संवेदना समाजवादी मूल्य की भावनात्मक कोख होती है, जिससे समाज के शोषितों के लिए सद्भावना जन्म लेती है।

epmty
epmty
Top