मक्खियों से निजात के लिए धरना प्रदर्शन- एमएलए प्रशासन पर आरोप

मक्खियों से निजात के लिए धरना प्रदर्शन- एमएलए प्रशासन पर आरोप

हरदोई। मक्खियों से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों को अब धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है। धरना दे रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और क्षेत्रीय एमएलए पर धरने को समाप्त करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

हरदोई जनपद के अहिरोरी ब्लाक और थाना बेनीगंज इलाके के बढ़ईयन पुरवा, कुइयां, पट्टी, बही, सलेमपुर, फतेहपुर, झालपुरवा, नया गांव, देवरिया और एकधरा आदि गांव के लोग मक्खियों के आतंक से परेशान होकर साफ सफाई के लिए धरने प्रदर्शन का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में विशेष प्रकार की मक्खियों ने अपना डेरा जमा रखा है। जिसकी वजह से बच्चे भी पढ़ाई लिखाई नहीं कर पा रहे हैं और उनका खाना पीना मुश्किल हो गया है। रात में भी मक्खियों के हमले पर परेशानी झेलनी पड़ती है। हालात ऐसे हो चले कि मक्खियों की वजह से लड़के एवं लड़कियों के वैवाहिक रिश्ते भी प्रभावित होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन लगातार पुलिस बल के साथ आकर चुनाव व धारा 144 का हवाला देते हुए उनके धरने को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है। जबकि जिला प्रशासन और एमएलए को चाहिए कि वह मक्खियों से निजात दिलाने के लिए इंतजाम करें।

epmty
epmty
Top