शराबबंदी के बावजूद लड़की ने जाम छलकाकर किया डांस, वीडियो वायरल

शराबबंदी के बावजूद लड़की ने जाम छलकाकर किया डांस, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। पूर्णतया शराबबंदी होने के बावजूद बिहार के भीतर शराब पीने और बेचने के मामलों में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। राज्य में बिक रही शराब और जाम छलकाने के हालात कुछ ऐसे हो चले हैं कि अब लड़कियां भी जाम छलकाते हुए शेरो शयरी के बीच मस्ती में डूबकर डांस कर रही है और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके भीतर एक लड़की और एक महिला शराब पीते हुए नजर आ रही है। वायरल हो रहा यह वीडियो बिहार का होना बताया जा रहा है। जाम छलका रही लड़की और महिला के वीडियो को जो लड़की शूट कर रही है वह फिल्मी स्टाइल में गिलास में जाम तैयार करके बैठी लडकी और महिला से कहती है कि यह है दारू। यह सिर्फ गम भुलाता है, बुरे आदमी को हटाता है और अच्छे आदमी को लाता है।

इलाके में चल रही चर्चाओं के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रही लड़की खगड़िया की रहने वाली है। 2 पार्ट के भीतर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के पहले पार्ट में एक लड़की और एक महिला एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में बैकग्राउंड के अंतर्गत एक दो अन्य लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है। वायरल हो रही वीडियो के दूसरे पार्ट में शराब के नशे में पूरी तरह से मस्ती में डूबी एक लड़की डांस करती हुई दिखाई दे रही है।

epmty
epmty
Top