डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा गिरफ्तार, किए गए निलंबित- छात्रावास....

डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा गिरफ्तार, किए गए निलंबित- छात्रावास....

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा को आज पुलिस ने छात्रावास की बालिकाओं से अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम की बालिकाओं से अश्लील और अनुचित व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आयुक्त राजस्व इंदौर द्वारा उन्हें इस मामले में निलंबित भी कर दिया गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रावास की अधीक्षक द्वारा सुबह शहर के सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी। इस पर पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्व कर किया गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, जिला कलेक्टर तन्वी हुडा की अनुशंसा में उन्हें निलंबित कर दिया गया। उनका मुख्यालय झाबुआ से हटाकर जिला बुरहानपुर नियत किया गया है। https://youtu.be/7BlH2hXvfBs

डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा पर आरोप है कि उन्होंने 09 जुलाई को नवीन अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम का निरीक्षण किया था और निरीक्षण के दौरान तीन छात्राओं के साथ उन्होंने अश्लील और अनुचित व्यवहार किया था। इसकी शिकायत ल

Next Story
epmty
epmty
Top