खतरनाक ढंग से चलाई गाड़ी-प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा की कार का चालान

खतरनाक ढंग से चलाई गाड़ी-प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा की कार का चालान

नई दिल्ली। राजधानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की कार का चालान काटा गया है। यह कार्यवाही खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने की वजह से की गई है।

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उद्योगपति राॅबर्ट वाड्रा अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ दक्षिण पूर्व दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के जुर्म में उनकी कार का चालान कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 खतरनाक तरीके से वाहन चलाना के तहत रॉबर्ट वाड्रा पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

उन्होंने कहा कि राॅबर्ट वाड्रा के सुरक्षाकर्मी उनके पीछे एक अन्य वाहन में सवार होकर चल रहे थे। पुलिस के अनुसार चालान किए गए वाहन को रॉबर्ट वाड्रा का ड्राइवर चला रहा था। उस समय वह सुखदेव विहार स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि घटना बारापूला फ्लाईओवर के पास उस समय हुई। जब वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया और इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें रॉबर्ट वाड्रा के सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

epmty
epmty
Top