दंगल गर्ल जूनियर बबीता फोगाट का निधन- एक्सीडेंट में हुआ था पैर में....

दंगल गर्ल जूनियर बबीता फोगाट का निधन- एक्सीडेंट में हुआ था पैर में....

नई दिल्ली। निर्माता, निर्देशक एवं एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल में जूनियर बबीता फोगाट का अभिनय करने वाली एक्ट्रेस का 19 साल की उम्र में निधन हो जाने से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। दंगल गर्ल के नाम से जानी और पहचानी जाने वाली सुहानी भटनागर ने करियर बनाने की ओर पहला कदम रखते ही अपने अभिनय से लोगों को अपना प्रशंसा के बना लिया था।

शनिवार को हिंदी फिल्म दंगल में महावीर फोगाट बने आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत का कारण उनके पूरे शरीर में फ्लुईड का जमा होना बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले सुहानी भटनागर का एक्सीडेंट हो गया था। पैर में फ्रैक्चर आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ली गई दवाओं की वजह से हुए दुष्प्रभाव के चलते सुहानी भटनागर के शरीर में धीरे-धीरे तरल पदार्थ जमा होने लगा था।

सुहानी भटनागर काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी, जहां आज सवेरे सुहानी भटनागर ने अंतिम सांस ली। सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर 15 स्थित शमशान घाट पर ले जाकर कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top