शादी समारोह में फटा सिलेंडर- धमाके में उड गए 5 लोग-आधा सैकडा घायल

शादी समारोह में फटा सिलेंडर- धमाके में उड गए 5 लोग-आधा सैकडा घायल

नई दिल्ली। शादी समारोह में खाना आदि बनाने के लिए लगाए गए गैस सिलेंडर में जब ब्लास्ट हो गया तो उसकी चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। आधा सैकड़ा से अधिक झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

राजस्थान के जोधपुर जनपद के शेरगढ़ के समीप भूंगरा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात शादी समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें खाना आदि बनाने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान एक सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आकर 61 लोग बुरी तरह से झुलस गए। सिलेंडर फटने के बाद मौके पर बुरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। घायल हुए सभी लोगों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से सभी जोधपुर रेफर कर दिये गये। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जिनके शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल है। थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार इस हादसे में 61 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के टैंकरों से आग को बुझाने का काम किया। इसके बाद जोधपुर और बालोतरा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी हिमांशु गुप्ता और एसपी देहात अनिल कयाल फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए हैं। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना स्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

epmty
epmty
Top