खाना बनाते समय फटा सिलेंडर- घर में लगी आग- तीन लोग गंभीर

खाना बनाते समय फटा सिलेंडर- घर में लगी आग- तीन लोग गंभीर
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

देहरादून। खाना बनाते समय हुए हादसे में किचन में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे घर के भीतर आग लग गई। फटे सिलेंडर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने अपना काम शुरू करते हुए घर में लगी आग को बुझाकर काबू में किया।

बृहस्पतिवार को थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेंद्र नेगी ने सूचना दी की ग्राम कोरडी पट्टी रौनद रमोली में खाना बनाते समय एक घर में रखा सिलेंडर फट गया है। जिससे लगी आग विकराल रूप अख्तियार कर चुकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे एवं गांव वालों की मदद से बचाव एवं राहत कार्य शुरू करते हुए आग में फंसे तीन लोगों को निकालकर तत्काल जिला अस्पताल बोराडी भिजवाया।

घायलों में बलवीर सिंह नेगी की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती कराऐ गये 45 वर्षीय बलवीर सिंह नेगी पुत्र कीर्ति सिंह के अलावा बलवीर सिंह की 42 वर्षीय पत्नी रीना देवी और 19 वर्षीय अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह शामिल है।

epmty
epmty
Top