तेंदुए की दहशत में बंद हुई कोर्ट- कचहरी में पसर गया सन्नाटा

तेंदुए की दहशत में बंद हुई कोर्ट- कचहरी में पसर गया सन्नाटा

गाजियाबाद। अदालत में पिछले दिनों प्रवेश कर कई लोगों पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर देने वाले तेंदुए की दहशत अभी तक बरकरार है। सवेरे के समय कोर्ट परिसर में फिर से तेंदुआ देखे जाने पर बनी दहशत के बाद कोर्ट बंद कर दी गई है और वकील अपने चेंबर बंद कर घर चले गए हैं। वकीलों की हड़ताल के चलते न्यायिक अफसर भी कोर्ट रूम में पहुंचने के बाद अपने घर लौट गए हैं। कोर्ट के सभी दरवाजे बंद कर देने से कब कचहरी परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है।


बृहस्पतिवार की सवेरे तेंदुए की दस्तक को लेकर जिला बार एसोसिएशन के सचिव नितिन यादव ने कहा है कि न्यायालय परिसर गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई देने की वजह से वकीलों एवं वादकारियों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई है।

सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दिखाई देने के बाद अब हर किसी में तेंदुए की दहशत का माहौल बना हुआ है। कचहरी और अदालतों की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहेंगे। हमने वादकारियों से कहा है कि वह न्यायालय परिसर को खाली करके जल्द से जल्द अपने घरों को सुरक्षित लौट जाएं। बार एसोसिएशन गाजियाबाद की बृहस्पतिवार को हड़ताल को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें हड़ताल का प्रस्ताव पास हुआ है। प्रस्ताव की कॉपी जनपद न्यायाधीश समेत अन्य सभी न्यायालयों में भेज दी गई है। वकीलों की हड़ताल की वजह से कोर्ट रूम पहुंचे न्यायिक अफसर भी अब घर लौट गए हैं। वकीलों के चेंबर बंद होने से कचहरी में अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

epmty
epmty
Top