बाथरूम में नहाने गये कपल नहीं आये वापस- पड़े मिले शव

बाथरूम में नहाने गये कपल नहीं आये वापस- पड़े मिले शव

गाजियाबाद। जनपद के थाना मुरादनगर इलाके में होली खेलने के बाद बाथरूप में नहाने गये कपल वापस नहीं लौटे। पड़ोसियों ने गेट तोड़कर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े हुए मिले।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मुरादनगर क्षेत्र की अग्रसेन कॉलोनी में रहने वाले एक दम्पत्ति होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गये लेकिन वह एक घंटे के बाद भी बाहर नहीं निकले। बच्चों ने आवाज दी लेकिन उनकी आवाज नहीं आई, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने आकर वेंटिलेशन का कांच तोड़कर कुंडी खोली तो दम्पत्ति मृत अवस्था में पड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि वेंटिलेशन नहीं होने और गीजर की गैस से दम घुटने की वजह से दम्पत्ति की मौत हुई है।

epmty
epmty
Top