कोरोना का खौफ- 3 दिन तक मृत महिला का नहीं हुआ अंतिम संस्कार

कोरोना का खौफ- 3 दिन तक मृत महिला का नहीं हुआ अंतिम संस्कार
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

पटना। कोरोना महामारी की विडंबना ऐसी है की कुछ खबरें आदमी को अंदर तक झकझोर कर रख देती हैं। ताजा घटना बिहार की राजधानी पटना के पुन पुन की है,जहां पर एक महिला का शव 3 दिन तक शडता रहा पर किसी ने उस महिला की सुध तक नहीं ली। वह मरते मर गई मगर कोई पूछने वाला नहीं था। सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि वह अपने घर में अकेली रहती थी। इसलिए किसी को पता भी नहीं चला। इस वक्त हर कोई समाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रतिबंध है। हर कोई कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए कॉविड प्रोटोकॉल नियमों का पालन कर रहा है।

महिला का शव 3 दिन तक घर में बंद रहा। किसी को यह खबर भी नहीं हुई की महिला मर गयी। जब आस-पड़ोस में रहने वाले घरों तक भी बदबू आने लगी तो गांव वालों ने इस बारे में पता किया। महिला के घर में जाकर देखा तो महिला मृत पड़ी हुई थी। गांव वालों ने बिना किसी परवाह के मृत महिला के शव का अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार घटना पुनपुन प्रखंड के डुमरी पंचायत के कोइरी बिगहा गाँव की है। मृतिका का नाम अमरनाथ महतो उर्फ ओम प्रकाश महतो था उनकी कोई संतान नहीं थी।

epmty
epmty
Top