कोरोना टीकाकरण अभियान- इस राज्य ने पार किया 2 करोड़ का आंकड़ा

कोरोना टीकाकरण अभियान- इस राज्य ने पार किया 2 करोड़ का आंकड़ा

औरंगाबाद । महाराष्ट्र ने मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) टीकाकरण में दो करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया जो देश के अन्य राज्यों से अग्रणी है।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने बताया कि देश भर में अकेले महाराष्ट्र ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण किया है। इसके बाद राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश का स्थान है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और स्वास्थ्य मंत्री राजेश तोपे ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है।

उन्होंने बताया कि राज्य के 1239 टीकाकरण केंद्रों पर सोमवार को करीब 99,699 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। महाराष्ट्र ने अब तक 2,00,90,000 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। राज्य में 18 से 44 वर्ष के उम्र के अभी तक 6.55 लाख लोगों को कोविड का पहला लगाया जा चुका है।

वार्ता

epmty
epmty
Top