धोनी के घर कोरोना का धावा, माता-पिता निकले पॉजिटिव

धोनी के घर कोरोना का धावा, माता-पिता निकले पॉजिटिव

नई दिल्ली। देश में चारों तरफ अपने पांव पसारते हुए जानलेवा बन रहा कोरोना वायरस भारत के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर तक पहुंच चुका है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कराई गई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खतरे को भांपते हुए दोनों को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल ठीक है। ऑक्सीजन स्तर भी उन दोनों का सामान्य बताया गया है। चिकित्सकों ने कहा है कि राहत की बात यह रही है कि कोरोना का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। यह जानकारी सीटी स्कैन की जांच से पता चली है। दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारत के धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र धोनी का परिवार मूलतः उत्तराखंड के निवासी हैं। वर्ष 1964 में रांची स्थित मेंकोन संस्थान में नौकरी मिलने के बाद उनके पिता पान सिंह यहीं पर बस गए थे। अब रांची झारखंड का हिस्सा है। कोरोना संक्रमण की इस मुश्किल घड़ी में महेंद्र सिंह धोनी अपने माता पिता और परिवार के साथ मौजूद नहीं है और वह फिलहाल विश्व की प्रसिद्ध क्रिकेट लीग आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं जो कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बगैर दर्शकों के ही बंद स्टेडियमों में खेला जा रहा है।



epmty
epmty
Top