लो जी विवादों में घिरी पठान का ट्रेलर रिलीज- नजर नहीं आई भगवा दीपिका

लो जी विवादों में घिरी पठान का ट्रेलर रिलीज- नजर नहीं आई भगवा दीपिका

नई दिल्ली। बेशर्म रंग गीत को लेकर विवादों में चौतरफा घिरी पठान फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मुख्य बात यह रही है कि रिलीज हुए ट्रेलर में भगवा बिकनी पहने दिखाई गई दीपिका अब कहीं भी नजर नहीं आई है और विवादित गाना भी दूर तक दिखाई नहीं दिया है।

मंगलवार को अभिनेता शाहरुख खान एवं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत विवादित फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बगैर किसी भारी तामझाम के रिलीज किए गए पठान फिल्म के ट्रेलर में जिस बेशर्म रंग गीत और दीपिका पदुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर चौतरफा कोहराम मचा हुआ था वह गाना और बिकनी रिलीज हुए ट्रेलर में दूर तक भी दिखाई नहीं दिया है। शाहरुख खान अभिनीत इस मेगा बजट मूवी का ट्रेलर मंगलवार की सवेरे सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मो पर एक साथ रिलीज किया गया है। पठान के ट्रेलर में शाहरुख खान और जॉन इब्राहिम के एक्शन सीन दिखाए गए हैं। लेकिन रिलीज हुए ट्रेलर में विवाद की असली जड़ बने बेशर्म रंग गीत को कहीं भी नहीं दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले पठान फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

epmty
epmty
Top