7 नवंबर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस गांव से होगा..

7 नवंबर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस गांव से होगा..

देहरादून। देशभर में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तराखंड में आगामी 7 नवंबर से आरंभ होगी। बद्रीनाथ के माणा गांव से उत्तराखंड में 7 नवंबर से इस भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित की गई प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों को अल्मोड़ा में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया है कि कांग्रेस द्वारा आगामी 7 नवंबर से बद्रीनाथ के माणा गांव से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ उत्तराखंड में किया जा रहा है। 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है। पंडित नेहरू के जन्मदिवस से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन 19 नवंबर तक कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा उत्तराखंड के हर जिले में गांव दर गांव निकाली जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वर्तमान सरकार की नाकामियों से हो रही महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के हालातों से प्रदेशवासियों को अवगत कराया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ला एंड आर्डर, भर्ती घोटाले आदि को प्रमुखता से मुद्दा बनाकर जनता के सामने लाया जा रहा है।

epmty
epmty
Top