महाकाल मंदिर के पास 257 घरों पर चलेगा सीएम का बुलडोजर

महाकाल मंदिर के पास 257 घरों पर चलेगा सीएम का बुलडोजर

उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव के 10 बुलडोजर महाकाल मंदिर के पास पहुंच गए हैं। मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स के साये तले पहले से चिन्हित किए गए 257 घर तोड़े जाएंगे।

शनिवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर पहुंचे हैं। दस बुलडोजरों का यह बाद दस्ता उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर के पास चिन्हित किए गए 257 घरों को जमींदोज करेगा।

चिन्हित किए गए घरों को आज गिराने की तैयारी चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा अमला उज्जैन महाकाल कॉरिडोर के पास पहुंचा है। मौके पर भारी संख्या में किसी भी अनहोनी को थामने के लिए भारी पुलिस फोर्स लगाई गई है।

महाकाल कॉरिडोर इलाके में अतिक्रमण करके बनाए गए मकान को पहले ही चिन्हित कर लिया गया था। प्रशासन की ओर से जिन घरों पर क्रॉस के निशान लगाए गए थे, लोग उसे खुद ही तोड़कर अपने काम का निकल चुके हैं। इस दौरान कई घरों को खुद तोड़ने के वीडियो भी सामने आए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top