CM की विधायकों को खुश करने की कोशिश- MLA की डिजायर पर होंगे ट्रांसफर

CM की विधायकों को खुश करने की कोशिश- MLA की डिजायर पर होंगे ट्रांसफर

नई दिल्ली। राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव से पहले राजस्थान सरकार की ओर से सभी विभागों पर लगे तबादलों के प्रतिबंध को हटा लिया गया है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी विभागों से ट्रांसफर पर लगा बैन हटाने का आदेश जारी कर दिया है। तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की समय सीमा तय नहीं की गई है। अगले आदेशों तक तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया है।

सोमवार को राज्यसभा चुनाव से पहले राजस्थान की गहलोत सरकार की ओर से सभी विभागों से तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इन आदेशों के बाद अब मेडिकल, शिक्षा और ऊर्जा आदि समेत सभी विभागों में बड़ी संख्या में तबादले किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। राजस्थान की गहलोत सरकार की ओर से 9 महीने बाद तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया है। इससे पहले पिछले वर्ष की 14 जुलाई से 1 महीने के लिए प्रतिबंध को हटाया गया था। इसके बाद इसे 15 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।

वर्ष 2021 के सितंबर महीने से राज्य के भीतर तबादलों पर प्रतिबंध लगा हुआ था।

epmty
epmty
Top