CM योगी ने सिविल अस्पताल में लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

CM योगी ने सिविल अस्पताल में लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली।

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ0 सुभाष चंद्र सुंदरियाल ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन की पहली डोज भी पांच अप्रैल को इसी अस्पताल में लगवाई थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को कौवेक्सीन लगाई गई है और दूसरी डोज लगने के बाद उनका वैक्‍सीनेशन पूरा हो गया।

निदेशक डॉ0 सुभाष चंद्र सुंदरियाल ने बताया कि सिविल अस्पताल में कोवैक्सीन ही लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल में वैक्सीनेश के बारे में पूछा कि कितने बूथ हैं। उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी की।

वार्ता

epmty
epmty
Top