CM ने दिया दसवीं का अंग्रेजी का पेपर

CM ने दिया दसवीं का अंग्रेजी का पेपर
  • whatsapp
  • Telegram

चडीगढ़। हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने दसवीं का पेपर दिया था लेकिन वह अंग्रेजी का पेपर किसी कारणवश नहीं दे पाये थे। वह पेपर उन्होंने अब दिया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी विषय के इस पेपर में वह 100 अंक के साथ पास होंगे।

ओम प्रकाश चौटाला सिरसा के आर्य समाज रोड़ पर आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केन्द्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो साल पूर्व हाईस्कूल के पेपर दिये थे लेकिन अग्रेजी के विषय का पेपर नहीं दे सके थे। वह अब अग्रेजी का पेपर देने आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आये हैं। उनका कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वह सौ प्रतिशत अंक लाकर इस इम्तिहान में पास होंगे। उन्होंने कहा कि मैंने इंटरमीडिएट की परीक्षा भी दी है लेकिन भिवानी शिक्षा बोर्ड ने उसका रिजल्ट रोक लिया है। उन्होंने कहा कि दसवीं में अंग्रेजी में पास ने होने के कारणवश उन्होंने परिणाम रोक लिया था।

ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे थे। वह अपने सजा पूर्ण कर तिहाड़ जेल से हाल ही में बाहर आये हैं। उसके पश्चात से वह प्रदेश की राजनीति को पुख्ता करने में लग गये हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top