दसवीं के नतीजे घोषित- मेहनत से पढने वालों को मिला पास होने का इनाम

दसवीं के नतीजे घोषित- मेहनत से पढने वालों को मिला पास होने का इनाम

उमरिया। मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल बोर्ड के द्वारा हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ प्रदेश की प्रवीण सूची में शामिल टॉप-10 छात्र-छात्राओं की भी सूची जारी की गई है। इस बार उमरिया जिले से 4 छात्रों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल बोर्ड कक्षा 10 वी में प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में जिले के 4 छात्रों ने बनाया स्थान।


जिसमे अनुभव गुप्ता सेंट जेवियर स्कूल मानपुर ने 493 अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अविनाश तिवारी नव ज्योति अकादमी मानपुर 489 अंक प्राप्त कर 6वां प्राप्त किया है।इसके अलावा प्रमोद साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनौरा 486 अंक के साथ 9वां स्थान तथा कुमारी दीपिका गुप्ता सेंट जेवियर स्कूल कोयलारी उमारिया ने 485 अंको के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया।



रिपोर्ट- चंदन श्रीवास, मध्य प्रदेश

epmty
epmty
Top