चीन को फिर लगेगा भारत का झटका- प्रतिबंधित होंगे यह ऐप

चीन को फिर लगेगा भारत का झटका- प्रतिबंधित होंगे यह ऐप

नई दिल्ली। भारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने ड्रैगन को एक बार फिर से बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के बाद अब आईटी मंत्रालय सट्टा लगाने वाले एप के साथ लोन देने वाले ऐप को प्रतिबंधित करने और उन्हें ब्लॉक करने की प्रक्रिया को शुरू कर रहा है।

गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की ओर से इमरजेंसी और अर्जेंट आधार पर सट्टा लगाने वाले 138 एप्स के साथ-साथ लोन देने वाली 94 एप्स को प्रतिबंधित एवं ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आईटी मंत्रालय की ओर से यह फैसला प्रतिबंधित की जाने वाली एप्स के चीनी कनेक्शन सामने आने के बाद लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने इससे पहले भी टिक टॉक जैसे कई नामचीन एप्स के भारत में इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन एप्स के माध्यम से चीन को भारी भरकम धनराशि हासिल हो रही थी। अब एक बार फिर से भारत द्वारा चीन पर आर्थिक अटैक किया गया है।

epmty
epmty
Top