भ्रष्टाचार से निर्मित पानी की टंकी ढहने से बच्चे की मौत- 5 मलबे में दबे

भ्रष्टाचार से निर्मित पानी की टंकी ढहने से बच्चे की मौत- 5 मलबे में दबे

वाराणसी। निर्माणाधीन पानी की टंकी के ढह जाने से मौके पर नहा रहे दो मासूम बच्चों के अलावा 3 मजदूर उसके मलबे के नीचे दब गए। जब तक मलबे को हटाकर पांचो लोगों को निकाला जाता उस समय तक हादसे में 4 साल के बालक की मौत हो गई। घायल हुए चार अन्य लोगों में एक ही हालत चिंताजनक होना बताई जा रही है।

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में एट भत्ते का संचालन करने वाले ईशान उर्फ गुंजन जयसवाल द्वारा ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों के लिए बनवाई जा रही पानी की टंकी के अचानक ढह जाने की वजह से उस समय मौके पर नहा रहे दो मासूम बच्चों सहित पांच लोग उसके मलबे के नीचे दब गए। निर्माणाधीन टंकी के ढहने और उसके मलबे में पांच लोगों के दबने की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मलबे से निकाले गए पांचों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान डॉक्टरों ने चार साल के एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य लोगों में अभी एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

epmty
epmty
Top