थाने में चट मंगनी पट ब्याह- जीवनभर के लिये हुआ समस्या का समाधान

थाने में चट मंगनी पट ब्याह- जीवनभर के लिये हुआ समस्या का समाधान

कानपुर। समाधान दिवस पर शादी नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंची युवती की उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने शादी कराते हुए जिंदगी भर के लिए दोनों की समस्याओं का समाधान करा दिया है।

दरअसल झारखंड के रहने वाले लड़के का बिहार की रहने वाली लड़की के साथ पिछले तकरीबन 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महानगर में रह रहे दोनों के परिवार युवक युवती की शादी के लिए रजामंद नहीं थे। जबकि दोनों अपने अपने परिजनों पर प्यार की दुहाई देते हुए शादी का दबाव बना रहे थे। तमाम प्रयासों के बावजूद दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। आज शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को जब समाधान दिवस का आयोजन किया गया तो शिकायतें सुन रहे थाना अध्यक्ष के पास पहुंची युवती ने अपनी शादी में परिजनों के बाधक बनने की दुहाई देते हुए प्रेमी के साथ शादी कराने की गुहार लगाई।

चौबेपुर थाना अध्यक्ष ने युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके प्रेमी के अलावा दोनों के परिवार जनों को थाने में बुलाया और उनके मन की बात लेने के बाद दोनों को समझा-बुझाकर लड़का लड़की की शादी के लिए रजामंद किया। दोनों परिवारों की सहमति मिलते ही थाना अध्यक्ष ने आचार्य को थाने बुलाया और परिसर में बने मंदिर के भीतर दोनों की वेद मंत्रों के बीच शादी संपन्न हो गई। लड़का लड़की ने एक दूसरे के गले में माला डाली। थाना अध्यक्ष द्वारा लड़का लड़की की समस्या का समाधान जीवन भर के लिए करा देने पर अब लोगों के बीच पुलिस और थाना अध्यक्ष की प्रशंसा हो रही है।

epmty
epmty
Top