चट मंगनी पट ब्याह- रात को सुहागरात अगले दिन बनी मां- अब हो रही..

ग्रेटर नोएडा। हाथों में मेहंदी लगाने के बाद सुर्ख लाल जोड़ा पहनकर मंडप में अग्नि के सात फेरे लेने के बाद पति के साथ ससुराल में आई नई नवेली दुल्हन ने अजीबोगरीब कारनामा कर दिखाया है। रात को सुहागरात मनाने वाली नई नवेली दुल्हन ने जब अगले दिन की सवेरे एक बच्ची को जन्म दिया तो चौतरफा हड़कंप मच गया। भारी फजीहत के बीच नाराज हुए दूल्हे ने अपनी पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया। जानकारी मिलने पर बेटी की ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोग दुल्हन और उसकी बच्ची को अपने साथ ले गए हैं।
दरअसल दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी बुलंदशहर की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। धूमधाम के साथ बुलंदशहर गई बारात दुल्हन को जब अपने साथ लेकर पहुंची तो नई नवेली दुल्हन और उसके सपनों के साथी का पूरे रीति रिवाज के अनुसार स्वागत किया गया।

रात को नई नवेली दुल्हन ने सुहाग सेज पर अपने पति के साथ सुहागरात मनाई। अगले दिन की शाम को अचानक दुल्हन के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। बुरी तरह से घबराए ससुराल वाले दुल्हन को तुरंत दनकौर में स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में पता चला कि विवाहिता 7 महीने की गर्भवती। यह बात सुनते ही दूल्हा और उसके परिवार जनों के होश उड़ गए। पति और उसके परिवार वाले अभी इस सदमे से उबर भी नही पाये थे कि कुछ देर बाद ही नई नवेली दुल्हन को डिलीवरी भी हो गई। युवती ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मामले की जानकारी जब दुल्हन के मायके वालों को दी गई तो वह अस्पताल पहुंच गए। जहां मामले को लेकर भारी फजीहत हुई और दूल्हे तथा उसके परिवार के लोगों ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। कोतवाली पहुंचने पर मामले का दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसके चलते मायके वाले अपनी बेटी और उसकी बच्ची को साथ ले गए।