जुम्मे की नमाज के बाद बवाल- लौटती भीड ने की तोड़फोड़ एवं पत्थरबाजी

जुम्मे की नमाज के बाद बवाल- लौटती भीड ने की तोड़फोड़ एवं पत्थरबाजी

बरेली। जुम्मे की नमाज के बाद बवाल मचाते हुए इस्लामिया से लौट रही लोगों की भीड़ में पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान दो लड़कों को लोगों ने पकड़कर भीड़ ने पीट दिया। बाइक में तोड़फोड़ करते हुए उसे तहस-नहस कर डाला। पूरे घटनाक्रम में कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी मिल रही है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के बाद मोर्चा संभालते हुए उन्मादी भीड़ को दौड़ा लिया है।

शुक्रवार को बरेली में जुम्मे की नमाज के बाद उन्मादी भीड़ ने बवाल खड़ा कर दिया है। इस्लामिया से लौट रहे लोगों की भीड़ ने श्यामगंज में पत्थर बाजी करने के दौरान दो युवकों को पकड़कर बुरी तरह से पीट दिया है। इसके अलावा उन्मादी भीड़ के हत्थे एक बाइक भी चढ़ गई। जिसके चलते हिंसा पर उतारू भीड़ में तोड़फोड़ करते हुए उक्त बाइक को भी तहस-नहस कर दिया है।

तोड़फोड़, पत्थरबाजी और रास्ते में मारपीट के इस पूरे घटनाक्रम में कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी मिल रही है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्मादी भीड़ की इस हरकत और बवाल के बाद सक्रिय हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मोर्चा संभालते हुए फिलहाल स्थिति को काबू में कर लिया है। अब चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात करते हुए उन्मादी भीड़ में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है।

epmty
epmty
Top