तीन राज्यों में जीत का मनने लगा जश्न- बीजेपी दफ्तर पर बज रहे ढोल

तीन राज्यों में जीत का मनने लगा जश्न- बीजेपी दफ्तर पर बज रहे ढोल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर जश्न का माहौल बना हुआ है। ढोल नगाड़ों की थाप के बीच पार्टी के झंडे के साथ तिरंगा ध्वज लिए कार्यकर्ता नृत्य कर रहे हैं और मिठाई खिलाकर तीन राज्यों में मिली जीत की एक दूसरे को मुबारकबाद दी जा रही है।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मुख्यालय खुशी से पूरी तरह सराबोर हुआ दिखाई दे रहा है। महानगर और आसपास के जनपदों के बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के दफ्तर पर पहुंचकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली जीत का जश्न मना रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मिल रहे स्पष्ट बहुमत की खुशी में कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए अपनी खुशी उजागर कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर अन्य नेताओं के पहुंचने का सिलसिला अभी जारी है।

epmty
epmty
Top