भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों के अनुसार मामला उनके गृह नगर पठानकोट में उनके दौरे के दौरान कोविड-19 के नियमों के कथित रूप से उल्लंघन को लेकर दर्ज किया गया है।

इस बीच पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस के शराब माफिया, भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण राजनीतिक प्रतिशोध की भावना के तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने यह मामला दर्ज किया है।

epmty
epmty
Top