अयोध्या जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी- मचा कोहराम

अयोध्या जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी- मचा कोहराम

बदायूं। बसों में सवार होकर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस के पलट जाने से मौके पर बुरी तरह से कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने दौड़ धूप करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी और पलटी बस में फंसे कार्यकर्ताओं को बाहर निकलना शुरू कर दिया। हादसे में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया गया और उन्हें दूसरी बस से अयोध्या के लिए रवाना किया गया।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के 5100 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बदायूं जनपद से अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। इन कार्यकर्ताओं में कुंवर गांव क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी एक बस के भीतर सवार थे। हाईवे पर दूसरी बस से आगे निकलने के चक्कर में ओवरटेक कर रहा ड्राइवर बस के ऊपर काबू नहीं रख सका। परिणाम स्वरुप अनियंत्रित हुई बस सड़क के किनारे बनी गहरी खाई में जाकर पलट गई।

गनीमत इस बात की रही कि जिस स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की यह बस पलटी वहां पर खड़े एक छोटे से पेड ने बस को खाई में गिरने से रोक लिया। इसी पेड़ से आगे 11000 वोल्ट की लाइन गुजर रही थी। जानकारी मिलते ही बदायूं के सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने पलटी बस में बैठे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना। मैकलगंज में डॉक्टर को बुलाकर घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का उपचार कराया गया। बाद में दूसरी बस को मंगवाकर सभी को अयोध्या के लिए रवाना किया गया।

epmty
epmty
Top