फटा ऑक्सीजन सिलेंडर-अस्पताल में लगी आग-15 मरीजों की मौत

फटा ऑक्सीजन सिलेंडर-अस्पताल में लगी आग-15 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे बगदाद के एक कोविड-19 अस्पताल में ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई। इस हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के इस अस्पताल में 120 मरीज मौजूद थे। कोविड-19 अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा था। शनिवार की देर रात अस्पताल में मरीजों के लिए रखा ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। जिससे आग लग गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान दमकलकर्मियों द्वारा इब्न अल खातिब अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर मौजूद डॉक्टर सबा अल कुजे ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कितने लोग मारे गए हैं। अस्पताल में कई जगह जले हुए शव मिले हैं। चिकित्सा और सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में 15 लोगों के मारे जाने के अलावा कम से कम 36 लोग घायल हुए हैं। इराकी अधिकारियों ने इस हादसे में हताहत लोगों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं है। गौरतलब है कि इराक में कोविड-19 के रोजाना 8000 से भी अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। सरकार लोगों से वैक्सीन का टीका लगवाने का अनुरोध कर रही है। लेकिन देश की जनता स्वास्थ्य व्यवस्था और वैक्सीन के टीके पर भरोसा नहीं कर रही है।



epmty
epmty
Top