अवैध निर्माण पर दहाड़ा बुलडोजर- विरोध को आगे बढ़ी महिलाएं पुलिस...

अवैध निर्माण पर दहाड़ा बुलडोजर- विरोध को आगे बढ़ी महिलाएं पुलिस...

जालौर। चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए बनाए गए डेढ सैकड़ा से भी अधिक मकानों को बुलडोजर से कार्यवाही करते हुए हटाया जा रहा है। प्रशासन की कार्यवाही के विरोध के लिए आगे बढ़ी महिलाओं को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए खदेड दिया है। विद्युत विभाग ने ध्वस्त किये जा रहे मकानों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।

बृहस्पतिवार को चारागाह की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस की सहायता से अवैध निर्माण को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त किया जा रहा है।

ध्वस्तिकरण की कार्यवाही के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो गांव वालों ने रास्ता ब्लॉक कर दिया और महिलाएं बुलडोजर तथा पुलिस की गाड़ियों के सामने निरंकुश होकर बैठ गई।

बाड़मेर रोड स्थित ओड़वाडा गांव में 35 एकड़ चारागाह की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर तथा अपनी गाड़ियों का रास्ता रोककर आगे बैठी महिलाओं को वहां से खदेड दिया।

उल्लेखनीय है कि इसी महीने की 7 मई को हाई कोर्ट द्वारा 35 एकड़ चारागाह की भूमि पर बने 150 से भी अधिक मकानों तथा 160 कच्चे बाड़े हटाने के आदेश दिए थे। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर अब अन्य अवैध कब्जाधारियों में बुरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है।

epmty
epmty
Top