रेप कांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर- कर दिया मकान ध्वस्त

रेप कांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर- कर दिया मकान ध्वस्त

उज्जैन। 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप करते हुए राज्य की शिवराज सिंह चौहान और पुलिस की देशभर में किरकिरी कराने वाले आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर से कार्यवाही की गई है। नगर निगम की टीम उज्जैन में आरोपी के मकान पर बुलडोजर लेकर पहुंची और अवैध निर्माण को देखते ही देखते जमीदोंज कर दिया है।

बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ रेप कांड को अंजाम देने के आरोपी ऑटों चालक के अवैध निर्माण पर बुलडोजर से कार्यवाही की गई है। पेशे से ऑटो चालक के घर पर नगर निगम की टीम बुलडोजर को साथ लेकर पहुंची और पुलिस के साए में आरोपी के अवैध निर्माण को देखते ही देखते ध्वस्त कर दिया गया है।

इस दौरान राजस्व विभाग की टीम और नगर निगम के अलावा पुलिस बल का अमला मौजूद रहा। हालांकि परिवार वालों ने पहले ही मकान के भीतर से अपना साजो समान निकालना शुरू कर दिया था।बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार ने आज जमींदोज किए गए मकान की जगह पर पिछले 20 साल से अपना कब्जा जमा कर रखा था। रेप कांड को अंजाम देने के आरोपी का भाई पूर्व में हिस्ट्रीशीटर रहा है जिसकी मौत हो चुकी है। नानाखेड़ा इलाके में रहने वाले रेप कांड के आरोपी भरत सोनी ने सतना जिले की रहने वाली 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। खून से लथपथ हुई हालत में यह लड़की उज्जैन की सड़कों पर भटकती हुई नजर आई थी। सोशल मीडिया पर खूब छिछालेदारी होने के बाद पुलिस 72 घंटे की सघन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हो सकी थी।

epmty
epmty
Top