महिला और उसके 3 बच्चों का शव कुएं से बरामद

महिला और उसके 3 बच्चों का शव कुएं से बरामद

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र स्थित एक खेत में बने कुएं से एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव बरामद किया गया है। महिला अपने बच्चों के साथ बिना बताए घर से चली गयी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भारती कुशवाहा (25) अपने तीन बच्चे लड़का बृजलाल (06), हरिशचन्द (03) और आकाश (01) के साथ कल रात बिना बताए घर से लापता हो गयी है। इसकी सूचना पति नंदकिशोर द्वारा थाने में दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद मध्य रात्रि को नंदकिशोर ने खरो गांव के एक कुएं में देखा तो, उसकी पत्नी और बच्चों की लाश तैरती दिखी। इस पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और आज सुबह चारों के शव कुएं से निकाले गए।

नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी भारती मानसिक रुप से विक्षिप्त थी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top