दवा फैक्ट्री में तेल बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट- एक मरा दो गंभीर

दवा फैक्ट्री में तेल बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट- एक मरा दो गंभीर

जौनपुर। दवा फैक्ट्री के भीतर तेल बनाते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया है। सिलेंडर की चपेट में आए एक कर्मचारी की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल हुए दो अन्य कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को जौनपुर स्थित एलमपिक लैबोरेट्रीज इंडिया नामक दवा कंपनी के भीतर आयुर्वेदिक तेल बनाया जा रहा था। इसे बनाने में कई कर्मचारी लगे हुए थे।

अचानक से गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और वह फट गया। इस दौरान लगी आग की चपेट में आकर 3 कर्मचारी झुलस गए हैं, जिनमें से एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि घायल हुए दो अन्य कर्मचारियों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद दवा फैक्ट्री में लगी आग के ऊपर काबू पा लिया है।

epmty
epmty
Top