किसानो की आत्महत्या के लिये BJP की नीतियां जिम्मेदार- शिवपाल

किसानो की आत्महत्या के लिये BJP की नीतियां जिम्मेदार- शिवपाल

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसते हुये उन्हे किसानो की आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। शिवपाल ने ट्वीट किया कि देश और विशेषकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान डीएपी और एनपीके जैसे उर्वरक के लिए परेशान हैं। उर्वरक की कालाबाजारी हो रही है। सहकारी संस्थाओं की वितरण प्रणाली पंगु हो चुकी है और वहां भी उर्वरक उपलब्ध नहीं है। ऐसी नीतियां और व्यवस्था ही अन्नदाताओं की आत्महत्या की जिम्मेदार हैं।" इससे पहले कांग्रेस,समाजवादी पार्टी (सपा) भी खाद संकट को लेकर सरकार को घेर चुकी है। विपक्ष का आरोप है कि ललितपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में खाद संकट के चलते किसान आत्महत्या करने को विवश है।



epmty
epmty
Top