BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई सूची- इन्हें मिला मौका

BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई सूची- इन्हें मिला मौका

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने उम्मीदवारों की एक और नई सूची जारी कर दी गई है। जिसमें केंद्रीय मंत्रियों को भी भाजपा द्वारा अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा इलेक्शन के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और नई सूची जारी कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन को भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाने के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी राज्यसभा भेजा जाएगा, उन्हें उड़ीसा से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस नई सूची में अपने पांच उम्मीदवारों के नाम डिक्लेअर किए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश से डॉक्टर एल मुरूगन, मध्य प्रदेश से उमेश नाथ महाराज, मध्य प्रदेश से माया नारोलिया, मध्य प्रदेश से बंशीलाल गुर्जर तथा उड़ीसा से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भाजपा द्वारा राज्यसभा कैंडिडेट बनाया गया है।

epmty
epmty
Top