भाजपा सांसद का हुआ निधन- समर्थकों में छा गई मायूसी

भाजपा सांसद का हुआ निधन- समर्थकों में छा गई मायूसी

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व मंत्री रतनलाल कटारिया का आज सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया है।

गौरतलब है कि यह हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रतन लाल कटारिया पिछले 1 महीने से शरीर में इंफेक्शन की वजह से चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती थे। बताया जाता है कि उन्हें कुछ दिन से बुखार भी था, इसी बीमारी की वजह से आज सुबह सांसद रतनलाल कटारिया ने अपनी अंतिम सांस ली। भाजपा सांसद के निधन से उनके समर्थकों में मायूसी छा गई।


कौन थे सांसद रतन लाल कटारिया यमुनानगर के गांव संधाली में 19 दिसंबर 1951 को जन्मे रतन लाल कटारिया ने राजनीति शास्त्र में एमए करने के बाद वकालत की भी पढ़ाई की थी। रतन लाल कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी बनतो कटारिया के साथ-साथ एक बेटा और दो बेटियां भी हैं। रतनलाल कटारिया भारतीय जनता पार्टी में कई दशक से जुड़े हुए थे। 1980 में उन्हें हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद रतनलाल कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी में पलट कर नहीं देखा।, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्री ,भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री के पद पर भी उन्होंने काम किया था। 2001 में रतनलाल कटारिया को भारतीय जनता पार्टी का हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया था। सबसे पहली बार रतनलाल कटारिया 1999 में अंबाला सीट से ही सांसद बने थे। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की और वह केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

epmty
epmty
Top