जुटे बीजेपी एमपी एमएलए- पैरोल पर आते राम रहीम ने तलवार से काटा केक

जुटे बीजेपी एमपी एमएलए- पैरोल पर आते राम रहीम ने तलवार से काटा केक

बागपत। रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर छूटकर डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचे गुरमीत राम रहीम ने डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन का केक काटा। जिसे काटने के लिए राम रहीम ने राजशाही तरीके से तलवार का सहारा लिया। बताया जा रहा है कि जन्मदिन के इस मौके पर बीजेपी के कई एमपी एमएलए भी डेरे पर पहुंचे थे।

चालीस दिन के पैरोल पर आये डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आते ही अब एक बार फिर से सुर्खियां बटोरने में लग गए हैं।

बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल की अवधि काटने के लिए पहुंचे गुरमीत राम रहीम ने उन्हें गद्दी सौंपने वाले डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन के मौके पर राजशाही तरीके से उनके जन्मदिन का केक काटा। जिसे काटने के लिए तलवार का सहारा लिया गया है।

मंगलवार को वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक जन्मदिन का केक काट रहे राम रहीम कह रहे हैं कि संत शाह सतनाम के जन्मदिन को मनाने का मौका उन्हें 5 साल बाद मिला है। मुझे कम से कम पांच के काटने चाहिए। यह पहला केक है। बताया जा रहा है कि इस मौके पर आयोजित किए गए सत्संग में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एचडी कृष्ण बेदी और राजस्थान के सांसद कृष्ण पवार भी मौके पर पहुंचे थे। दोनों ने राम रहीम से बात की।

epmty
epmty
Top