बीच तिराहे पर BJP नेता के भतीजे को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

बीच तिराहे पर BJP नेता के भतीजे को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

सुल्तानपुर। डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी भाजपा नेता के भतीजे को बीच तिराहे पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया है। चर्चित डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड का आरोपी हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

सुल्तानपुर के दरियापुर तिराहे के पास रविवार की देर अंजाम दी गई मर्डर की वारदात में दो युवकों ने विजय नारायण सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले 38 वर्षीय विजय नारायण सिंह पुत्र प्रकाश नारायण सिंह पर गोलियां चलाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मर्डर की यह वारदात उस समय अंजाम दी गई जब मृतक 38 वर्षीय विजय नारायण सिंह शास्त्री नगर के रहने वाले 30 वर्षीय अनुज शर्मा के अलावा आधा दर्जन लड़कों के साथ दरियापुर स्थित होटल में पार्टी कर रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी बीच कुछ युवकों के साथ उनकी कहा सुनी हो गई। पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने विजय नारायण और उसके साथ आए अनुज शर्मा को गोली मार दी। दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय नारायण को मृत घोषित कर दिया। अनुज को अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकों द्वारा उसे ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि विजय नारायण सिंह को पिछले साल के सितंबर महीने में हुए डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। हाल ही में पिछले दिनों हाईकोर्ट द्वारा मिली जमानत पर विजय नारायण जेल से बाहर आया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, एएसपी, सीओ सिटी तथा शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक विजय नारायण सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष का भतीजा होना बताया गया है।

epmty
epmty
Top