BJP नेताओं ने की डिप्टी CM से भेंट- कराया MZN की समस्याओं से अवगत

BJP नेताओं ने की डिप्टी CM से भेंट- कराया MZN की समस्याओं से अवगत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पिछड़ों के नेता केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में आवास पर भाजपा पिछडा मोर्चा मुजफ्फरनगर ज़िलाध्यक्ष सुंदर पाल व महामंत्री मनोज पांचाल विश्वकर्मा ने ज़िले की समस्याओ को लेकर भेंट की।

लख़नऊ कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आवास पर पिछडांे के नेता एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य को अंग वस्त्र पटका पहनाकर शिष्टाचार भेंट की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने ज़िला मुज़फ्फरनगर की जनसमस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने समस्या समाधान का हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी चुनाव 2022 के बारे में भी चर्चा की और सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपने- अपने कार्य पर लग जाने के लिये कहा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के द्वारा जो नारा दिया 'सबका साथ सबका विकास और सबका विश्ववास' से प्रेरित होकर अबकी बार 350 के पार सोच के साथ क्षेत्र में लग जाये।

इस मौके पर उपस्थित रहे सुंदर पाल सिंह ज़िला अध्यक्ष पिछडा मोर्चा मनोज पांचाल विश्वकर्मा, ज़िला महामंत्री नेता हरपाल सिंह महार, वीरसेन कार्यकारिणी सदस्य, हर्ष प्रजापति मंडल अध्यक्ष सरवट पिछडा मोर्चा मुज़फ्फरनगर मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top