भाजपा नेता ने ऑल इंडिया टॉपर का सम्मान कर किया उत्साहित

भाजपा नेता ने ऑल इंडिया टॉपर का सम्मान कर किया उत्साहित

बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी के नेता ईश्वर मावी ने सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाओं में ऑल इंडिया टॉपर रही छात्रा तान्या सिंह को उनकी इस कामयाबी की बधाई देते हुए आगे भी कड़ी मेहनत कर उच्च मुकाम हासिल करने के लिए उत्साहित किया है।

सीबीएसई बोर्ड की ऑल इंडिया टॉपर छात्रा रही तान्या सिंह को भाजपा नेता ईश्वर मावी ने उनके बुलंदशहर स्थित आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी और उनके इसी तरह कामयाबी के पथ पर निरंतर आगे बढने की ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने बारहवीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में आल इंडिया टॉप किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि के बाद उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया है।

इस अवसर पर तान्या सिंह ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में वह अपने स्कूल में टॉप 10 में शामिल थी, लेकिन भूलवश जनपद के सभी समाचार पत्रों में सभी सफल छात्र छात्राओं के फोटो छपे, लेकिन उनका फोटो नहीं छपा था। जिससे उन्हें बहुत बुरा लगा था और उन्होंने तभी संकल्प ले लिया कि वह 2022 में 12 वीं की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को ऑल इंडिया टॉप करेंगी और उस दिन देश के सभी समाचार पत्र उनका फोटो फ्रंट पेज पर छापेंगे। ऐसा उन्होंने अपने पिताजी विजय सिंह को उसी वक्त लिखकर दे दिया था और उस लिखे हुए के ऊपर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए थे। 2022 में सीबीएसई बोर्ड का जब परिणाम आया तो तान्या सिंह ने ऑल इंडिया टॉप कर लिया था और उन्होंने अपने लिखे हुए को सत्य साबित कर दिखाया था।

इस अवसर पर उनके पिता विजय सिंह जी ने बताया कि फोटो नहीं छपने की घटना ने उनको अंदर से झकझोर कर रख दिया था इसी वजह से उन्होंने संकल्प लिया और उसे अपनी मेहनत और लगन से पूरा भी किया उन्होंने कहा कि भगवान उनके जैसी पुत्री सभी को दे जो अपने परिवार के साथ देश का भी नाम रोशन करे। इस अवसर पर भाजपा नेता ईश्वर मावी ने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें बिटिया के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता ईश्वर मावी के साथ बुलंदशहर के जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र शर्मा, चो. विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति सूरज मावी, सुनील गुर्जर मथुरापुर, अशोक भाटी, अमित धामा, लक्ष्मी नारायण, धर्मेंद्र सभासद, नितिन शर्मा, राजकुमार राणा, रवि मावी, बबलू गुर्जर, निखिल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी बधाई दी।

epmty
epmty
Top